ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए सरकार इसके लिए किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती इसलिए सुरक्षा से लेकर विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था तक सभी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है...सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ब्रिक्स सम्मेलन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. ब्रिक्स सम्मेलन में अब मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था होगी. सूत्रों की माने तो खुद एनएसए अजित डोभाल ने ब्रिक्स की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है. डोभाल ने नेवी और कोस्टगार्ड सुरक्षा का भी रिव्यू किया. सूत्रों के मुताबिक जमीन से आसमान और समंदर के भीतर भी मल्टी लेयर सुरक्षा को चाक चैबंद किया गया है. भारतीय नौसेना और कॉस्ट गॉर्ड गोवा में कॉस्ट लाइन पर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.नेवी ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कमर कस ली है. सम्मेलन के दौरान नेवी के कई वॉरशिप, आधुनिक मिसाइल फ्रिगेट, कॉस्ट गॉर्ड और नेवी की फास्ट इंटेरशेप्टर बोट गोवा के आस पास के समंदर में पेट्रोलिंग करेगी....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।