भारत और पाकिस्तान बातचीत के जरिए कश्मीर मुद्दे को सुलझाएं-अब्दुल्ला
(India)
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान बातचीत के जरिए कश्मीर मुद्दे को सुलझाएं....ताकि इलाके में आतंकवाद खत्म हो.....कश्मीर घाटी में पैदा हुई अशांति के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही है....विपक्षी दलों की एक बैठक में अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों देशों को बैठना चाहिए और कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए....आतंकवाद को खत्म करने का यही एकमात्र हल है....वर्ना यह बढ़ता जाएगा.....उन्होंने कहा कि वह हमेशा शांति के पक्ष में रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।