श्रीनगर के जकूरा में सशस्त्र सीमा बल के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है. ये हमला उस समय हुआ जब एसएसबी की टीम उनकी ड्यूटी से लौट रही थी. हमले में 1 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 8 जवान घायल हुए है. शहीद का नाम घनश्याम है. शुरुआती जांच के अनुसार जब सशस्त्र सीमा बल की टीम सीआरपीएफ कैंप के पास से गुजर रही थी, तभी ये हमला हुआ. एसएसबी के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि आतंकियों की तरफ से करीब 50 राउंड फायरिंग की गई. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एसएसबी डीजी से बात की है. आज शनिवार को डीजी घटनास्थल का दौरा करेंगे.... इससे पहले इसी हफ्ते जम्मू कश्मीर के पंपोर में सुरक्षा बलों और एंटरप्रेन्योर डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआई) इमारत में छुपे आतंकियों के बीच मुठभेड़ 60 घंटे तक चली३. इसमें दो आतंकी मारे गए. 60 घंटे तक चले अभियान में यह बहुमंजिली इमारत खंडहर में तब्दील हो गई थी, क्योंकि इसकी अधिकतर दीवारें गिर चुकी थीं.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।