पटना के बेऊर जेल में बंद आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की... घटना की जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन ने मामले को शांत कराया.... इस दौरान आतंकियों ने देश विरोधी नारे लगाये और हंगामा किया. सूत्रों के अनुसार आतंकी भोजन को सर्च करने के मुद्दे को लेकर कई दिनों से हंगामा कर रहे हैं. जेल अधीक्षक ने इस मामले में 11 आतंकियों के खिलाफ दुर्व्यवहार व सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए बेऊर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है... हालांकि, जेल प्रशासन ने मारपीट, देश विरोधी नारेबाजी से इनकार किया है.... जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है... अभी बेऊर जेल में एक दर्जन से अधिक आतंकी बंद हैं.... ये सभी वर्ष 2013 में गया और पटना में हुए आतंकी हमलों के मामलों में पकड़े गये थे....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।