अरविंद केजरीवाल की शुक्रवार से 4 दिन की गुजरात यात्रा के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई है. केजरीवाल अपनी यात्रा के दौरान मेहसाणा, अहमदाबाद और सूरत में पिछले साल पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गये पटेल युवाओं के परिवारों के मिलेंगे....इस बीच राज्य में जगह जगह केजरीवाल के विरोध में एक पोस्टर वार शुरू हो गया है. हाल ही में पाकिस्तान की धरती पर भारतीय सेना द्वारा किये गये सर्जीकल स्ट्राईक पर केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर गुजरात में जगह जगह केजरीवाल विरोधी पोस्टर लगे हैं३. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि ये भाजपा ने लगवाये हैं जो भाजपा की बौखलाहट दिखाती है और ऐसा आप के सभी कार्यक्रमों में हो रहा है३.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।