सुप्रीम कोर्ट में चल रहे ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहाँ की भारत सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस आई है। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का जबाब भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दे दिया है। उन्होंने कहा के मुस्लिम समुदाय की कई पीड़ित महिलाओ ने जो ट्रिपल तलाक से पीड़ित थी उन्होंने गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा की भारत सरकार का जो स्टैंड है वो नारी न्याय, नारी समानता और नारी गरिमा इसके आधार पर आधारित है। जो भारत के संविधान के मूल मन्त्र है। वही मुस्लिम देशो का हवाला देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा की अगर इस्लामिक देशो में ट्रिपल तलाक को रेगुलेट करने का कानून बनाया गया है और वह शिरिया के खिलाफ नहीं पाया गया तो हिंदुस्तान जैसे सेकुलर देश में कैसे गलत हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।