पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
(India)
पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह 5 बजे पाकिस्तान की तरफ से 4 भारतीय चैकियों पर मोर्टार दागे गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से कलोर और जंगल पोस्ट से फायरिंग की गई। फायरिंग के अलावा मोर्टार शेल्स का भी इस्तेमाल किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।