वाराणसी भगदड़ मामले में पांच अधिकारी निलंबित
(India)
वाराणसी के राजघाट पुल पर हुए भगदड़ में 24 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पुलिस की लापरवाही मानते हुए पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। यूपी के डीजीपी ने वाराणसी के एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, एसओ रामनगर, थाना प्रभारी मुगलसराय और एसपी ट्रैफिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीजीपी जवीद अहमद ने ट्वीट करके कहा है कि इन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पाई गई है। घटना के बाद राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और गृह सचिव को सरकार ने हेलिकॉप्टर से मौके पर भेजा। इसके बाद खुद डीजीपी दिल्ली से वाराणसी पहुंचे। राज्य सरकार ने वाराणसी कमिश्नर के नेतृत्व में हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए एक जांच कमिटी बना दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।