पीएम के मेक इन इंडिया के तर्ज पर अखिलेश यादव ने मेक इन यूपी शुरू किया है। अखिलेश को इसमें सैमसंग का साथ मिला है। मेक इन यूपी, मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड इन्ही तीन टैगलाइन को लेकर अखिलेश सरकार ने दुनिया की नामी कंपनी सैमसंग के साथ करार किया है। अखिलेश यादव के स्मार्टफोन देने के ड्रीम प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए सैमसंग के साथ 1970 करोड़ का करार किया गया है। कंपनी नोएडा में कारखाना लगाकर 12 करोड़ स्मार्टफोन का निर्माण करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।