जयपुर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक का आज दूसरा दिन है। बैठक शुरू हो गई है और बचे हुए प्रस्तावों पर आज चर्चा हो रही है। लेकिन बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। बीजेपी पार्षद मान पंडित ने कांग्रेस को चोर कह दिया। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद मोहन मीणा ने सदन में जूता उठा लिया और जमकर हंगामा हुआ। हालात ऐसे बन गए के पार्षद आपस में ही उलस गए। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद सुमन गुर्जर ने महापौर की और चप्पल फेंक दी जो महापौर के पास आकर गिरी। इसके बाद हंगामा हुआ तब जाकर महिला पार्षद ने माफी मांगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।