रूस के साथ मिलकर ‘नई’ ब्रह्मोस मिसाइल बनाएगा भारत
(India)
भारत की आक्रामक क्षमता खासकर पाकिस्तान के खिलाफ जल्द ही नई ऊंचाईयों को छूने वाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, नई दिल्ली और मॉस्को जल्द ही नई जेनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइल बनाने में जुट जाएंगे। उसकी रेंज 600 किलोमीटर की बताई जा रही है। साथ ही यह काफी सटीक निशाने लगाने में भी सक्षम होगी। इतनी रेंज होने की वजह से इसे पाकिस्तान के किसी भी कोने तक पहुंचाया जा सकता है। रूस, भारत के साथ मिलकर यह काम करने के लिए इसलिए राजी हुआ है क्योंकि अब भारत मिसाइल कंट्रोल रिजिम में शामिल हो गया है। भारत मिसाइल कंट्रोल रिजिम के रूल के मुताबिक, इसमें शामिल देश किसी ऐसे देश के साथ मिलकर 300 किलोमीटर की रेंज से ऊपर की मिसाइल नहीं बना सकते जो डज्ब्त् में शामिल ना हों। ब्रह्मोस की मौजूदा रेंज 300 किलोमीटर की है। इससे पाकिस्तान के अंदर ज्यादा दूर तक टारगेट को हिट करना मुश्किल साबित होता। हालांकि, भारत के पास इससे ज्यादा रेंज की दूसरी मिसाइल भी हैं। लेकिन ब्रम्होस में एक स्पेशल टारगेट को हिट करने की जो खूबी है वह सबसे अलग है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।