जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से लापता छात्र नजीब अहमद का अब तक पता नहीं चल पाया है। इससे यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल है। खबर है कि नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी के वीसी और दूसरे अधिकारियों को बंधक बना रखा है। बंधक बनाए गए अधिकारियों में डायबिटिज से पीडित एक महिला भी हैं, जिनकी तबीयत खराब है। जेएनयू के वीसी प्रोफेसर एम जगदीश के मुताबिक छात्रों ने उन्हें और दूसरे अधिकारियों को अवैध तरीके से कैद कर रखा है। वीसी ने बताया, हमें दोपहर ढाई बजे से ही कार्यालय में कैद करके रखा गया है। डायबिटिज की मरीज एक महिला की तबीयत बहुत खराब है।करीब 100 छात्रों ने वीसी, रेक्टर समेत दूसरे अधिकारियों को बंधक बना रखा है। यूनिवर्सिटी के रेक्टर ने बताया उन्हें शाम से ही अवैध तरीके से कैद करके रखा गया है। बिजली भी नहीं है इस वजह से घुटन हो रही है। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी फोन कर हालात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर आलोक वर्मा को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।