राजस्थान में अब निजी कृषि मंडी भी खोली जा सकेगी,,,, सरकारी कृषि उपज मंडी की तर्ज पर ये मंडियां होगी,,, लेकिन इसमें शर्त ये होगी कि मंडी स्थापना के लिए कम से कम 25 बीघा जमीन जरूर हो,,,गंगानगर, हनुमानगढ, चुरू, बाडमेर और जैसलमेर से निजी मंडियों के प्रस्ताव सरकार के पास आए थे,,,जिसके बाद इस पर विचार किया गया,,, कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक दिनेश यादव ने बताया कि कृषि विपणन अधिनिय के बायलॉज में संशोधन के बाद निजी मंडियों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है,,,, नवंबर में होने वाले ग्लोबल एग्रीटेक मीट में एमओयू किया जा सकता है,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।