जनवरी अंत में शुरू होंगे पांच राज्यों में चुनाव!
(India)
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा सुरक्षा बलों की उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए की जाएंगी। मगर सूत्रों के अनुसार बलों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होगी इसलिए चुनाव जनवरी के आखिरी और फरवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू करवा दिए जाएंगे तथा मार्च के पहले हफ्ते में समाप्त कर दिए जाएंगे। इस बार यूपी में छह से सात चरणों में चुनाव करवाए जा सकते हैं जबकि शेष चार राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।