पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारत ने दिया कड़ा जवाब
(India)
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की सीमा पर फायरिंग का कड़ा जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तानी रेंजर के तीन जवानों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही पांच पाकिस्तानी रेंजर घायल भी हो गए। वहीं बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गया। पाकिस्तानी सेना ने सांबा, हीरानगर और अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पहले बीएसएफ ने हीरानगर में पाकिस्तानी रेंजर के एक जवान को ढेर किया था। बता दें, गुरुवार को भी पाकिस्तानी सेना ने इसी सेक्टर में बीएसएफ चैकी पर हमला किया था। इसके साथ ही भारतीय सेना ने भारत की सीमा के अंदर घुस रहे छह आतंकियों को वापस पाकिस्तान भाग जाने लिए मजबूर कर दिया था। इन छह आतंकियों ने बीएसएफ की एक चैकी पर हमला किया था। इसके जवाब में बीएसएफ ने कड़ा जवाब दिया था। जिसमें एक आतंकी जख्मी हो गया था। इसके बाद सभी आतंकी वापस पाकिस्तान भाग गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।