जम्मू-कश्मीर में आज को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों पकड़े गए। दोनों को बारामुला सेक्टर से पकड़े गए हैं। उनके पास से एक-47, एक पिस्टल और गोलियां मिली। दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं मिली। इससे पहले जम्मू कश्मीर के सांभा सेक्टर में शुक्रवार (21 अक्टूबर) को एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया था। उसके पास से दो पाकिस्तानी सिम कार्ड और कुछ नक्शे मिले थे। नक्शों में इस बात की जानकारी थी कि कहां सुरक्षा बल की कितनी फोर्स तैनात है। जिस शख्स को पकड़ा गया है उसका नाम बोधराज बताया गया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, वह जम्मू के अरीना जिले का है। फिलहाल सुरक्षा बल के जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं। फोर्स उससे जासूसी करने वाले बाकी लोगों की जानकारी निकलवाना चाहती है। इससे पहले अगस्त में भी एक जासूस पकड़ा गया था। उसे राजस्थान से पकड़ा गया था। उसके पास से कुछ नक्शे और फोटोग्रााफ भी मिले थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।