पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में घायल बीएसएफ जवान शहीद
(India)
जम्मू-कश्मीर कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में घायल हुए बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह की बीती रात मौत हो गई. पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 26 साल के इस जांबाज ने यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रात करीब 11रू45 बजे अंतिम सांस ली. इसी अस्पताल में शुक्रवार से उनका उपचार चल रहा था. गुरनाम शुक्रवार सुबह घायल हो गए थे जब पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें निशाना बनाया क्योंकि कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के बडे प्रयास को नाकाम करने में उनकी अहम भूमिका रही थी. बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड जवाब देते हुए पाकिस्तान रेंजर्स के सात लोगों और एक आतंकवादी को मार गिराया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।