दिल्ली में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी होंगे स्थायी
(India)
दिल्ली सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में ठेके पर काम करने वाले हजारों अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, सरकार यह जानती है कि इस बारे में उसे उपराज्यपाल से मंजूरी लेनी होगी क्योंकि यह मामला वित्तीय है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने ठेके के कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में अपने विभिन्न विभागों से 15 नवंबर तक प्रस्ताव मांगे हैं। इस मामले का प्रस्ताव शनिवार को दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में पारित किया गया। बैठक में दिल्ली से जुड़े अन्य कई प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।केजरीवाल ने यह संकेत भी दिया कि अगर उपराज्यपाल नजीब जंग ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी, तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे क्योंकि ठेके के कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में अदालत का एक आदेश है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्रिमंडल ने सभी विभागों के ठेके के कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला पिछले साल ही किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।