मंत्रिमंडल की बैठकों में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे केंद्रीय मंत्री
(India)
संचार उपकरणों के हैक हो जाने और सूचनाओं के लीक होने की किसी भी संभावना से बचने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से कहा गया है कि मंत्रिमंडल की बैठकों में वे अपने मोबाइल फोन नहीं लाएं. मंत्रिमंडलीय सचिव ने हाल ही में इस संबंध में सभी संबंधित मंत्रियों के निजी सचिवों को निर्देश जारी किया है....सरकार द्वारा इस तरह का निर्देश पहली बार जारी किया गया है. अब तक मंत्रियों को बैठकों में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति थी. बैठक के दौरान इन्हें या तो स्विच ऑफ कर दिया जाता था या फिर ‘साइलंट मोड’ में कर दिया जाता था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।