होटल राजमहल का मसला फिर गरमाया
(India)
दो माह बाद पूर्व राजपरिवार से जुड़े होटल राजमहल का मसला फिर गरमा गया। सोमवार को रात 8 बजे जेडीए का दस्ता अचानक पूरे इंतजाम के साथ 7 बीघा 7 बिस्वा जमीन पर फेंसिंग करने के इरादे से पहुंचा। लेकिन पूर्व राजपरिवार ने गेट पर ताला जड़ दिया। रात 11 बजे तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। आखिर जेडीए की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं आज जेडीए की टीम कार्रवाई करने पहुंच सकती है। इसी विवाद के बीच जेडीए ने बीती 24 अगस्त को राजमहलपैलेस होटल में घुसकर तोडफोड की थी और मुख्य दरवाजे के ताले लगा दिए थे। जिसके बाद राजपूत समाज के आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री के दखल पर ताले दोबारा खोले गए थे,,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।