फिर महागठबंधन की तैयारी
(India)
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बाद.... पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का एक नया कदम सामने आया है..... पार्टी के 5 नवम्बर को मनाये जा रहे स्थापना दिवस के मौके पर जेपी आंदोलन के नेताओं और गैर भाजपा दलों के प्रभावशाली नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है.... प्रदेश से खिसकते जनाधार और चुनाव पूर्व हुए सर्वे की रिपार्ट में हासिये पर जा रही सपा को बनाये रखने के लिए नेताजी.... फिर से महागठबन्धन के फार्मूले पर काम कर रहे है.... और इसी को लेकर पार्टी के कार्यक्रम में शरद यादव, नीतीश कुमार, अजीत सिंह, एच डी देवेगौडा को बुलावा भेजा जा रहा है और इस काम में नेताजी ने अपने भाई और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को इसकी जिम्मेदारी सौपी है.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।