पीओके में घुसकर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर उल्लंघन तेज कर दिया है। गुरुवार शाम से ही एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है. तंगधार, अखनूर, मेंढर में भारी गोलाबारी हो रही है। पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से भारतीय सेना की चैकियों को निशाना बनाया जा रहा है। एलओसी के काफी करीब से पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे। बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सीमा में भारी नुकसान हुआ है। कठुआ में बीएसएफ ने सीमा पार जवाबी कार्रवाई की है। बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तान की सीमा के अंदर नारोवाल के शकरगढ़ में कई गांवों में आग लग गई है और अफरातफरी की स्थिति है. पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के कई टावर तबाह हो गए हैं। बीएसएफ की कार्रवाई में कई पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हुए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।