दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त के एक अफसर को गोपनीय दस्तावेजों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रिहा कर दिया. अब उसे देश छोड़ने का आदेश जारी किया गया है। वहीं दो पाकिस्तानी जासूसों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम मौलाना रमजान और सुभाष जहांगीर हैं। जेपीसी रविंद्र यादव ने बताया कि रमजान और सुभाष को पाक उच्चायुक्त को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं. यह रैकेट एक साल से सक्रिय था. इनके पास से डिफेंस से जुड़े मैप, बीएसफ अधिकारियों की लिस्ट और कई वीजा बरामद हुआ है. पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल बासित ने भारतीय विदेश सचिव से विरोध जताते हुए कहा है कि पाक दूतावास के किसी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना वियना सम्मेलन का उल्लंघन है। भविष्य में ऐसा न हो भारत सरकार को इसे सुनिश्चित करना चाहिए. दूतावास ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।