जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर सीमा पार से पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से शुक्रवार रात हुई गोलबारी में कुपवाड़ा में बीएसएफ का एक और जवान शहीद हो गया। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार रात हुई फायरिंग में सिपाही नितिन सुभाष घायल हो गए थे, बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को बीएसएफ के ही जवान मंजीत शहीद हो गए थे। आतंकियों ने उनके शव को विकृत कर दिया था। पाक रेंजर्स ने शनिवार सुबह 7.20 बजे कठुआ सेक्टर में मोर्टार दागे। जिसका बीएसएफ ने भी छोटे हथियारों से जवाब दिया। यहां पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की ओर से आरएस पुरा और हीरानगर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की खबर है, जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारत ने लगभग 15 पाक रेंजर्स को ढेर कर दिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने शुक्रवार को बताया था कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।