सेना की खुफिया जानकारी लीक करने के मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम फरहत है। फरहत समाजवादी पार्टी के नेता मुन्नवर सलीम का पीए है। सूत्रों के मुताबिक, फरहत महमूद अख्तर का करीबी था। पूछताछ के दौरान महमूद ने फरहत का नाम बताया था। महमूद ने अपने कबूलनामे में भी फरहत का नाम लिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश से फरहत को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। फरहत के अलावा अभी तक तीन और लोग पुलिस की गिरफ्त में है जो मौलाना रमजान खान, सुभाष और शोयब है। राजनयिक छूट की वजह से छोड़े जाने से पहले अख्तर ने पुलिस के सामने जासूसी प्रकरण में अपनी भूमिका स्वीकार की। दिल्ली पुलिस ने उसके बयान की वीडियो रिकार्डिंग की। उसने अपने बयान में कबूल किया कि वह सालभर से अधिक समय से जासूसी में शामिल था। अख्तर ने पाकिस्तान उच्चायोग के कुछ अधिकारियों के नाम भी लिए, जिन्हें वह इन सूचनाओं के साथ रिपोर्टिंग करता था। लेकिन पुलिस ने अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है क्योंकि फिलहाल उनके विरूद्ध प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।