पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन
(India)

पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। मंगलवार सुबह भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में एक लड़की समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोगों के घायल होने के खबर है। पिछले तीन महीनों में पाक की तरफ से की गई फायरिंग में भारतीय सेना के 42 जवान शहीद हो चुके हैं। वहीँ पाकिस्तानी की ओर से हो रही लगातार हमलों के दौरान एक शेल्फ फायर मेंढर सेक्टर के बाजार में आ गिरा जिसके चलते 5 आम नागरिक घायल हो गये। सेना के प्रवक्ता मनीष मेहता ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में सेना का कोई जवान घायल नहीं हुआ है और लगातार इसका जवाब दिया जा रहा है। नौशेरा में रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है और मोर्टार का उपयोग भी किया जा रहा है। रामगढ़ सेक्टर के सांबा में गोलाबारी से एक 19 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है। सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी 2 लड़कों की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल। वहीं आरएस पुरा सेक्टर में तीन लोगों को भर्ती कराया गया है जो इसके गोलाबारी में घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।