भोपाल एनकाउंटर का एक वीडियो और आया सामने
(India)
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार होने के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सिमी आतंकियों का एक और वीडियो सामने आया है. आतंकियों का यह वीडियो पुलिस एनकाउंटर के ठीक पहले का है, जिसमें सरेंडर नहीं करने पर पुलिसकर्मियों का एक दल काफी दूर से फायरिंग कर रहा है. सिमी आतंकियों के एनकाउंटर के मामले में धीरे-धीरे प्रत्यक्षदर्शियों के बनाए वीडियो सामने आ रहे हैं. पहले एक वीडियो में आतंकियों को पुलिस को ललकारते हुए देखा जा सकता है. अब ताजे वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस से बचने के लिए आतंकी पहाड़ियों पर चट्टानों के पीछे छिप गए थे और पत्थरों से पुलिस पर हमला कर रहे थे. इस वीडियो में पुलिस के जवान काफी दूर से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके पूर्व में सामने आए वीडियो के बाद एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे थे....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।