प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। राज्य की स्थापना के दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम राज्योत्सव 2016 का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी का उदघाटन किया इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। मोदी ने नया रायपुर से पुराने रायपुर के बीच सार्वजनिक परिवहन बसों के लिए रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया और एकात्म पथ का लोकार्पण भी किया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की। मोदी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि अटल जी जैसे महान नेता ने हमें छत्तीसगढ़ दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।