पूर्व सैनिक रामकिशन का अंतिम संस्कार आज
(India)
दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को वन रैंक वन पेंशन को लेकर सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके गांव में किया जाएगा। आत्महत्या करने वाले सूबेदार रामकिशन हरियाणा में भिवानी जिले के गांव बामला के निवासी थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पूर्व सैनिक के गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह गांव जाकर पूर्व सैनिक के परिवार से मिलेंगे। वहीं टीएमसी के मुख्य प्रवक्ता डेरेक ब्रायन गांव पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात कर चुके हैं। डेरेक ब्रायन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बुधवार को अस्पताल में परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिलने दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कल (बुधवार) को जो भी हुआ उसमें परिवार का दोगुना नुकसान हुआ है। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को तो खोया ही, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।