दिल्ली और एनसीआर में सांस लेना बेहद मुश्किल हो चुका है. दीवाली के बाद हवा में प्रदूषण का स्तर सामान्य से 6 गुना तक ज्यादा दर्ज किया गया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को आज इस पर रिपोर्ट पेश करने को कहा है. दिल्ली और एनसीआर में धुंध की मोटी परत छाई है. सांस के साथ शरीर में प्रवेश करने वाले प्रदूषण तत्व खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं. जानकार बताते हैं कि इस समय दिल्ली में सांस लेने पर दिन भर में 40 सिगरेट के बराबर धुआं शरीर के भीतर जा रहा है. यानी दिल्ली में रोजाना हर शख्स 40 सिगरेट पी रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।