मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सिमी के 8 आतंकियों के एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। शिवराज सिंह चैहान ने जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एस के पांडेय को नियुक्त किया है। दरअसल भोपाल जेल से फरार हुए सिमी के 8 आतंकियों का 31 अक्टूबर को भोपाल के बाहर एनकाउंटर हुआ था। जिसके बाद कांग्रेस समेत देश की कई राजनीतिक पार्टियों ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। साथ ही ये मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। अवधेश भार्गव ने हाईकोर्ट में मामले में जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने सिमी आतंकियों के एनकाउंटर को फर्जी बताया है। हाईकोर्ट इस मामले में जल्द सुनवाई करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।