बिहार में नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण में बदलाव
(India)
बिहार नगर निकाय चुनाव, 2017 में हर नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण में बदलाव किया जा रहा है. नगरपालिका अधिनियम, 2007 के अनुसार इस बार 12 नगर निगमों में से पांच के मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये जायेंगे. पटना के मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला के खाते जाने की पूरी संभावना है. इसी तरह से भागलपुर नगर निगम के मेयर का पद अतिपिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने वाला है. इसके अलावा बिहारशरीफ नगर निगम, आरा नगर निगम और दरभंगा नगर निगम का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के खाते में जाने की संभावना है. अन्य नगर निगमों में मुजफ्फरपुर नगर निगम अति पिछड़ा वर्ग के खाते में, छपरा नगर निगम सामान्य वर्ग, पूर्णिया नगर निगम सामान्य वर्ग, कटिहार नगर निगम मेयर का पद सामान्य वर्ग, मुंगेर नगर निगम सामान्य वर्ग और बेगूसराय नगर निगम के मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किया जायेगा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नगर निकायों की जनसंख्या का आंकड़ा आने के बाद ही मेयर के पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया जायेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।