राज्य का तीव्र विकास सरकार की प्राथमिकता-रघुबर दास
(India)
गुमला में सीएम रघुवर दास ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि गरीबों का विकास हो. सीएनटी व एसपीटी एक्ट पर राजनीति कर रहा है. झारखंड में ऐसी कोई ताकत पैदा नहीं हुई, जो सीएनटी व एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़ कर सके. गांवों के विकास के लिए सीएनटी एक्ट में संशोधन हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज जब गांवों व गरीब आदिवासी, दलितों के विकास के लिए सरकार काम कर रही है, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने गरीब आदिवासी व दलितों को रोजगार देने के लिए तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की. सीएम ने कहा कि राज्य का तीव्र विकास सरकार की प्राथमिकता है. जिनका जमीन अधिग्रहण हो रहा है, उन्हें चार माह में मुआवजा राशि मिलेगी. जमीन अधिग्रहण के कारण ही गुमला में बाइपास सड़क निर्माण शुरू होने में छह साल लग गये. अब लोहरदगा व गढ़वा में भी बाइपास सड़क की मांग हो रही है. जमीन मिलेगी, तो जरूर बाइपास सड़क बनेगी....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।