भारतीय सेना ने लिया शहीद मंदीप सिंह का बदला
(India)

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शहीद हुए जवान मंदीप सिंह का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 13 साल बाद पहली बार तोप का इस्तेमाल किया था। पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार किए गए इस बड़े हमले में चार पाकिस्तानी चैकियां तबाह हो गई थीं। माछिल सेक्टर में आतंकियों ने मंदीप सिंह के शव को विकृत कर दिया था, जिस पर सेना ने कहा था कि उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान पर हमले के लिए सेना ने तोपों का इस्तेमाल किया। इससे पहले यह बात हमेशा संदेह के घेरे में ही रहती थी। दोनों देशों के बीच 2003 में संघर्षविराम समझौते पर दस्तखत के बाद से नियंत्रण रेखा पर तोपों के इस्तेमाल का यह पहला मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर देने की घटना का बदला लेने के लिए पाकिस्तानी सेना की चार चैकियों को तबाह करने के लिए तोपों को गुप्त तरीके से तैनात किया गया और फिर सीधे निशाना लगाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।