दिल्ली में प्रदूषण पर सरकारों के रवैये के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
(India)
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) से फटकार मिलने के बाद केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार हरकत में आ गई है। वहीं, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दोपहर 12.30 बजे कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदूषण से दिल्लीवालों को निजात दिलाने के लिए उपायों पर विचार हो सकता है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकना एक सबसे बड़ी चुनौती है। दिवाली के बाद से ही प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। प्रदूषण पर सरकारों के रवैये से नाराज बच्चे और उनके अभिभावक आज जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदूषण के कारण दिल्ली में कल एमसीडी के 1700 स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।