300 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में
(India)
जम्मू-कश्मीर में हालात को बेहद नाजुक करार देते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक के राजेंद्र ने कहा कि करीब 300 आतंकवादी सक्रिय हैं तथा नियंत्रण रेखा के उस पार से निरंतर घुसपैठ चिंता का विषय है। राजेंद्र ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में कल हुई पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा, सीमापार से आतंकवादियों की निरंतर घुसपैठ चिंता का विषय है। उन्होंने कश्मीर में हालात का हवाला देते हुए कहा कि हालात की गंभीरता और दायरा कम हुआ है, लेकिन यह अभी बेहद नाजुक बना हुआ है पुलिस महानिदेशक ने कहा, मौजूदा समय में 250-300 आतंकवादी सक्रिय हैं। आज के हालात को देखते हुए हमें दो-तीन महीनों के लिए रूपरेखा की जरूरत है। बता दें कि बीते आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से घाटी में अशांति है। पिछले चार महीनों से ऐसी स्थिति बनी हुई है। घाटी के अलग अलग इलाकों में हुई हिंसा में अब तक 85 लोग मारे गए हैं तथा कई हजार लोग घायल हुए हैं। करीब 5,000 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।