पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले ढाई साल में देशवासियों के सहयोग से देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 500 से 1000 रुपये के नोट अमान्य होंगे, बाकि के नोट मान्य रहेंगे, पीएम ने कहा कि इस कदम से भ्रष्ट्राचार और कालेधन पर रोक लगेगीण् 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैक या पोस्टऑफिस में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं गंभीर विषय और निर्णय पर आपके सामने अपनी बात रखना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्ट्राचार ने जड़े जमा ली है और यह हमारे लिए सबसे बड़ी बाधा है। गरीबों को इससे परेशानी हो रही है ईमानदार लोगों ने लड़ाई लड़ी है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।