सेंसेक्स 1500 अंक लुढ़का
(India)
कालेधन को लेकर मंगलवार को पीएम मोदी ने बड़े कदम उठाएं.... इसका असर शेयर मार्केट पर पड़ा है. आज सेंसेक्स 1500 प्वांइट की गिरावट के साथ खुला....निफ्टी भी 500 प्वाइंट की गिरावट के साथ 8,034 पर कारोबार कर रही है...सरकार ने मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए हैं. इसके बाद सोने के दाम में उछाल आया है. मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा हुआ है. फिलहाल 10 ग्राम सोने की कीमत 29,889.0 रुपये है...डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 18 पैसे कमजोरी के साथ 66.80 पर खुला है. डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को एक महीने के उच्चतम स्तर 66.62 के स्तर पर बंद हुआ था....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।