दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत
(India)
दिल्ली से दोहा (कतर) जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई है। जेट एयरवेज की इस फ्लाइट ने रात तकरीबन 12 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी। यात्री ने तबीयत खराब होने की शिकायत फ्लाइट में की थी जिसके बाद फ्लाइट को कराची एयरपोर्ट पर लैंड किया गया लेकिन इस यात्री की मौत हो गई। विमान में 141 यात्री सवार थे। जब यात्री ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की तो करीब 1 बजकर 57 मिनट पर इसे कराची एयरपोर्ट पर लैंड किया गया। इसकी जानकारी कराची एटीसी की तरफ से मिली कि यात्री की तबीयत खराब होने की वजह से विमान को कराची एयरपोर्ट पर लैंड कराया जा रहा है, हालांकि इस यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।