सोने की मांग और कीमतें बढ़ी
(India)

500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से बाजार में अफरा-तफरी है। कल रात से ज्यादातर ज्वेलर्स या तो सोना नहीं बेच रहे हैं या मुंह मांगी कीमत पर सोना दे रहे हैं। मंगलवार शाम 8 बजे तक जहां सोना लगभग 30 लाख रुपये किलो था वहीं रात 12 बजे तक इसकी कीमत 60 लाख रुपये किलो तक चली गई। राजधानी के एक बड़े ज्वेलर के अनुसार, देश में अभी 1000 करोड़ का सोना बिकने के लिए बाजार में उपलब्ध है। जबकि अर्थव्यवस्था में 1000 और 500 के नोट 15 लाख करोड़ से अधिक कीमत के उपलब्ध हैं। रात से ही बहुत से लोग किसी भी कीमत पर सोना खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल के चेयरमैन और पीपी ज्वेलर्स एंड डिमांड्स के प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता के अनुसार, ज्यादातर ज्वेलर्स फिलहाल सोना नहीं बेच रहे हैं। हालांकि डिमांड अचानक बहुत बढ़ गई है। सोने के दाम रोज तय होते हैं। पर बाजार में अफरातफरी से कुछ लोग सोने के मनमाने दाम ले रहे हैं। अगले कुछ दिन हालात ऐसे ही रह सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।