500 और 1000 रुपये के बंद नोटों को जमा करवाने के लिए बैंकों में आज लोगों का हुजूम उम पड़ा है। बैंकों के खुलते ही लोग नोट बदलने लगे और कई लोगों को 2000 के नोट मिले। दिल्ली में कुछ बैंकों के एटीएम काम कर रहे हैं। 500 और 1000 रुपये के बंद नोटों को जमा करवाने के लिए बैंकों के आज खुलने से पहले ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा देशभर के सभी छोटे बड़े शहरों में बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग गई हैं। दिल्ली में यमुना पार के प्रीत विहार, स्वास्थ्य विहार और अन्य स्थानों पर अन्य बैंकों की तुलना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं पर अधिक लंबी लाइनें देखी गईं। डाकघरों पर भी लोग खुलने से घंटों पहले जमा हो गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।