दो माह के उच्चस्तर पर पहुंचा रूपया
(India)
बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आज कारोबार की शुरआत में नौ पैसे मजबूत होकर दो माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरआत तेजी के साथ होने पर बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली बढ़ गई जिससे डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 66.34 रपये प्रति डालर पर बोला गया। विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक विदेशी बाजारों में डॉलर की गिरावट से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार में मजबूत शुरआत से भी रुपये को समर्थन मिला। कल भी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 66.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।