राजमार्ग और जहाजरानी क्षेत्रों में होगा 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश
(India)
बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार अगले पांच साल में राजमार्ग और जहाजरानी क्षेत्रों में 25 लाख करोड़ रुपए के निवेश की तैयारी कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इनमें चार लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं अभी तक आबंटित की जा चुकी हैं। गडकरी ने आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में कहा कि हम बुनियादी ढांचा क्षेत्र में काफी काम कर रहे हैं। पांच साल में राजमार्ग और जहाजरानी क्षेत्रों में 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। क्षेत्र में 25 लाख करोड़ रुपए के निवेश से जीडीपी में तीन फीसद की बढ़ोतरी होगी। इससे रोजगार के कम से कम 5 करोड़ अवसरों का इजाफा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।