ग्लोबल एग्रीटेक मीट का समापन आज
(India)
ग्लोबल एग्रीटेक मीट का आज समापन होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में करीब 4 हजार 400 सौ 89 करोड़ रुपए के एमओयू कृषि क्षेत्र में हुए......मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री वैकया नायडु और कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के मौजूदगी में ये अहम एमओयू हुए....टोटल 38 एमओयू मीट के दौरान हुए हैं....इन एमओयूज में करीब 45 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है.....मॉर्डन भंडार गृह खोलने के लिए 257.5 करोड, कोल्ड चेन विकास के लिए 331 करोड़, एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने के लिए 1694 करोड़ रुपए के एमओयू हुए....इसके अलावा प्रोसेसिंग यूनिट और हार्टीकल्चर सेक्टर में भी करोड़ो रुपए के एमओयू हुए.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।