एग्रीटेक मीट में किसानों से मिलीं राजे
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का जायजा। राजे ने एग्रीटेक मीट में लगे स्टॉल्स और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल्स संचालकों से उनके प्रोडक्ट्स की जानकरी ली। उन्होंने किसानों से आत्मीयता से मुलाकात की। लोगों में सीएम के साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा.....राजे ने युवराज भैंसे को भी काफी देर तक निहारा और उसके मालिक से भैंसे की देखभाल के बारे में जानकारी ली। उसके बाद ऊंटों के नृत्य का भी आनंद उठाया। वसुंधरा राजे ने पशु फार्म में रखे गए घोड़ों और अन्य जानवरों को देखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।