देश के कई राज्यों में नमक की कमी होने की अफवाह तेजी से फैली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान में नमक की कमी की अफवाह फैलने के बाद लोगों में नमक खरीदने की अफरातफरी मच गई। कई जगहों पर 300 से लेकर 400 रुपए में पैकेट बेचे जाने की रिपोर्ट मिली। देश में नमक की कमी की अफवाह फैलने की रिपोर्टों पर केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि नमक कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो राज्य सरकारें उन पर कड़ी कार्रवाई करें। पासवान ने कहा कि देश में नमक की कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के सभी जिलाधिकारों को अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में नमक की कोई कमी नहीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।