राजस्थान हाईकोर्ट में 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति जल्द होगी। केन्द्र ने वकील कोटे से न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए जयपुर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव प्रकाश शर्मा, जोधपुर से पुष्पेंद्र सिंह भाटी, दिनेश मेहता और विनीत माथुर के नामों की स्पैलिंग मांगी है। इस प्रक्रिया के बाद राष्ट्रपति के यहां से इनके नियुक्ति के वारंट जारी होंगे। फिलहाल हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के स्वीकृत पचास पदों में से मुख्य न्ययाधीश सहित तीस न्यायाधीश ही है और बीस पद खाली चल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।