वहीं, सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद लोगों के पास अभी तक छोटे नोटों की समस्या बरकरार है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि 14 नवंबर की आधी रात तक किसी भी नैशनल हाईवे पर टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में गडकरी ने लिखा कि देशभर में नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुचारु बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 14 नवंबर की आधी रात तक टोल नहीं लिए जाने का फैसला लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।