नोट बंद करना अच्छा निर्णय-राधामोहन
(India)
देश में 500 और 1 हजार रूपये के नोट बंद होने के बाद उठे बवाल के बीच केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने मोदी सरकार की इस पहल को अच्छा बताया है। जयपुर आए केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि देश में एक प्रतिशत लोग परेशान है कि अब क्या होगा। उन्होनें कहा कि देश में पाकिस्तान से जाली नोटों का कारोबार हो रहा था। आंतकवाद, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मोदी सरकार की ये मुहिम रंग लाएगी। उन्होनें राजनीति में काला धन के बढ़ावे की बात कही, सिंह ने कहा कि आज कोई भी नेता अपने बल पर चुनाव नहीं लड़ सकता, ऐसे में वो काला धन को आगे बढ़ाने का काम करता है, उन्होंने कहा कि चुनाव में आज के वक्त बड़ी मात्रा में काले धन का उपयोग होता है जो एक चिंता का विषय है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।