कालेधन पर दिसंबर के बाद फिर हो सकता है सर्जिकल स्ट्राइक
(India)

500-1000 रुपए के नोट बंद करने के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार उस मुद्दे पर बोले। जापान में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच अपने 26 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने काले धन के खिलाफ 31 दिसंबर के बाद भी कार्रवाई करने का संदेश दिया। मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग सोचते हैं कि 30 दिसंबर के बाद कोई कार्रवाई नहीं होगी। तो आज में ऐलान करना चाहूंगा कि ये स्कीम पूरी होने के बाद कोई दूसरा आपको ठिकाने लगाने के लिए नहीं आएगा इसकी गारंटी मैं नहीं लेता। मैं इस बात को स्पष्ट मानता हूं कि बिना हिसाब के अगर कुछ भी आया हाथ, तो उसका देश जब से आजाद हुआ, उसका हिसाब चेक करने वाला हूं।’ इसके अलावा 500 और 1,000 के नोट बंद करने की घोषणा पर उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने यह अचानक नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार इससे पहले कालेधन की घोषणा की योजना लेकर आई थी। पहले चरण में इसके तहत 67,000 करोड़ रुपए की घोषणा की गई प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के लोगों से सीख लेने की बात भी की। मोदी ने कहा, ‘मैं अपने देश के लोगों को सलाम करता हूं। लोग चार से छह घंटे तक लाइन में खड़े हुए हैं लेकिन उन्होंने राष्ट्रहित में इस फैसले को स्वीकार किया जैसा कि 2011 की आपदा के बाद जापान ने किया था।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने लोगों के समक्ष आने वाली परेशानियों पर लंबे समय तक विचार किया लेकिन इसे गोपनीय रखना भी जरूरी था। इसे अचानक किया जाना था, लेकिन मुझे कभी यह नहीं पता था कि इसके लिए मुझे शुभकामनाएं मिलेंगी।’ मोदी ने कहा, ‘मैं प्रत्येक और हर भारतीय को सलाम करता हूं। कई परिवारों में शादियां हैं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें असुविधा हो रही है, लेकिन उन्होंने फैसले को स्वीकार किया है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।